adevertisment Adevertiisment banner

अलीगढ़ में फ्लाई ओवर से नीचे गिरी रोडवेज बस, एक महिला की मौत, 25 घायल

अलीगढ़ः दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही एक रोडवेज बस हादसे की शिकार हो गई. शुक्रवार की सुबह अलीगढ़ के थाना रोरावर अंतर्गत ऐलाना मीट फैक्ट्री के पास फर्रुखाबाद डिपो बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. इसमें एक महिला की मौत हो गई है. वहीं 25 अन्य लोग घायल हो गए. इस हादसे में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें जेएन मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है. यहां इनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक अलीगढ़ के थाना रोरावर अंतर्गत फ्लाईओवर से फर्रुखाबाद डिपो की एक बस दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही थी. फ्लाईओवर से उतरते हुए बस अचानक अनियंत्रित हो गई और नीचे गिरकर पलट गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि 25 लोग घायल हो गये है. जानकारी के अनुसार रोडवेज बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे. इसमें पांच यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं. इन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है.

यह फ्लाई ओवर एनएच 91 बाईपास पर बना है. हादसे की सूचना पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस मृतक महिला और घायलों के बारे में जानकारी भी जुटा रही है.

Related Articles

Back to top button