adevertisment Adevertiisment banner

उन्नाव में धारदार हथियार से किन्नर की हत्या, मचा हड़कंप

उन्नाव: जिले में धारदार हथियार से शनिवार को किन्नर की हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मामले में लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मुस्कान के साथी पर हत्या का शक जाहिर किया है.

जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा बबर अली खेड़ा निवासी किन्नर मुस्कान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किन्नर के घर से उसका शव बरामद किया है. मामले में पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका जता रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि थाने में शनिवार को सूचना मिली कि किन्नर मुस्कान की हत्या हो गई है. वहीं, सूचना पर मुस्कान के घर पहुंची सफीपुर कोतवाली पुलिस ने देखा कि उसका का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसके गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया. वहीं, सफीपुर कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button