adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ में मुठभेड़, 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

लखनऊ: शहर के गोमतीनगर इलाके में शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर सिराज उर्फ अब्दुल मन्नान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में सिराज के पैर में गोली लगी है. सिराज उर्फ अब्दुल मन्नान के खिलाफ लखनऊ, सुल्तानपुर समेत करीब आधा 6 जिलों में दो दर्जन से अधिक लूट और रंगदारी के मुकदमे दर्ज है.

मुठभेड़ की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिराज नाम का अपराधी लखनऊ में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना पर थाने और क्राइम ब्रांच की टीम सहारा अस्पताल के करीब पहुंची. जहां सिराज पहले से मौजूद था. पुलिस को देखते हुए सिराज ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की. इस मुठभेड़ में सिराज के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि उसका एक साथी मोटर साइकिल से फरार हो गया. जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button