adevertisment Adevertiisment banner

इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 551 बेटियों को महामेधा सम्मान

आगरा। तुम समाज का गौरव हो, हमको तुम पर है नाज। पढ़ते जाना, बढ़ते जाना, रखना घर की लाज इस मनोभाव के साथ सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा बुधवार को बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली यूपी, सीबीएसई और आईसीएस बोर्ड की 551 बेटियों को महामेधा सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने मेधावी बेटियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेधावी बेटियों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र के विकास के लिए एक सकारात्मक सोच है। ये ही बेटियाँ भारत के भविष्य की कर्णधार हैं।

सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने इस मौके पर कहां कि बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। अगली बार 1000 बेटियों को महामेधा सम्मान से नवाजा जाएगा।

 इस दौरान मंच पर सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष और ताजनगरी के प्रमुख समाज सेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वाले संस्थापक सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनमोहन चावला, रविकांत चावला, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉo मोहिनी तिवारी, प्रिया कपूर, डॉo एके अग्रवाल, पार्षद अमित ग्वाला, आशा चावला, अनु चावला, सुषमा सत्संगी और रुपेश अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। डॉo रागिनी मित्तल ने संचालन किया।

55 वर्षीय महिला को भी मिला सम्मान:

समारोह के दौरान इस वर्ष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से इंटरमीडिएट की परीक्षा 73 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाली 55 वर्षीय महिला ममता गुप्ता रानी को भी महामेधा सम्मान प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button