adevertisment Adevertiisment banner

मोहर्रम जुलूस के चलते रहेगा लखनऊ में डायवर्जन, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें खबर

लखनऊ: जिले में मंगलवार को दसवीं मोहर्रम की ताजिया जुलूस निकाला जाएगा. जिसके देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. साथ ही प्रशासन ने जुलूस के मार्गों को ध्यान मे रखते हुए रूट डाइवर्जन भी किया है. पुराने लखनऊ के कई मार्ग सार्वजनिक वाहनों के लिए बंद किये गए हैं. लखनऊ में ताजिया जुलूस इमामबाड़ा से होते हुए पाटा नाला चौकी, नखास होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा.

ये रास्ते रहेंगे बंद, रूट रहेगा डाइवर्टः

  1. टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  2. कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चैराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा. बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  3. रकाबगंज पुल चौराहा से नखास की ओर सामान्य यातायात नहीं जायेगा. बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  4. नखास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा. बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  5. हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नखास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा. बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  6. बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा.
  7. मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजी पुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  8. एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भूसा मण्डी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  9. रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी यातायात एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम की होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा.
  10. आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवर व्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, ऐवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा. बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  11. विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा. यह यातायात लगडा फाटक रेलवे ओबर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  12. ब्लाक राजाजी पुरम् (यूनियन बैक)तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा. बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  13. भूसा मंडी तिराहे से ऐवररेडी तिराहे की ओर यातायात नही जा सकेगा. बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा.
  14. मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
    महानगर कर्बला पर भी ताजिया के लिए डायवर्जनः
  15. फैजाबाद रोड, जीटीआई से बादशाहनगर की ओर आने वाले रोडवेज, सिटी बस जीटीआई चौराहे से गोमतीनगर ओवर ब्रिज, डिगडिगा, 1090 चैराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
  16. हजरतगंज की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें और सामान्य यातायात सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोलमार्केट की ओर नही जा सकेंगें, बल्कि यह यातायात बन्धा रोड, हनुमान सेतु आईटी, कपूरथला, सर्वोदयनगर पुल या दाहिने यू-टर्न कर संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
  17. गोलमार्केट, पोस्ट आफिस महानगर चैराहे से बादशाहनगर की ओर सिटी बस या किसी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  18. सेन्ट्रल बैंक तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें निशातगंज की ओर नहीं जा सकेगी, बल्कि यह रोडवेज/सिटी बसें छन्नीलाल चैराहा, वायरलेस चैराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगी.
  19. निशातगंज पुल के नीचे चैराहे से सामान्य यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा, यह यातायात गोलमार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  20. लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नीलगिरि, जीटीआई, गोमती नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  21. कुकरैल बन्धा पुल के नीचे तिराहे से किसी प्रकार यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं आ सकेगा बल्कि यह यातायात कुकरैल बन्धा तिराहे से दाहिने सर्वोदयनगर पुल चैराहा, पीएसी मुख्यालय होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
  22. पोस्ट आफिस महानगर (कार्मल) चैराहे से किसी प्रकार का यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सेकेंगे बल्कि यह यातायात पीएसी मुख्यालय या गोलमार्केट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
  23. तेलीबाग पुल से रोडवेज/सिटी बसें और सामान्य यातायात तेलीबाग बाजार होकर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात बंगला बाजार पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  24. सुभानी खेड़ा चैराहा से तेलीबाग बाजार की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा, यह यातायात सुभानी खेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
    इस दौरान जूलूस के मार्ग पर किसी भी प्रकार की यातायात का आवागमन पूरी तरह प्रतिबन्धित रहेगा. प्रशासन की तरफ से मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने जूलूस के इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए हेल्प लाइन नंबर नंम्बर-6389304141, 6389304242, 9454405155 जारी किया है. जिस पर कॉल किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button