adevertisment Adevertiisment banner

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में हादसा, दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे. मध्य रात्रि मंदिर परिसर में मंगला आरती होने के दौरान अधिक भीड़ हो जाने की वजह से 2 श्रद्धालुओं की दम घुटने के कारण मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने के बाद मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिला प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल द्वारा बचाव कराया गया. वहीं, मृतक के परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और परिजन शव अपने साथ ले गए.
भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव होने के बाद वर्ष में एक बार मध्यरात्रि को मंगला आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंगला आरती में पहुंचते हैं. मंदिर परिसर में अधिक भीड़ हो जाने की वजह से सफोकेशन हो गया और श्रद्धालु की जान पर बन आई. हादसे में 99 वर्षीय महिला निर्मला देवी निवासी रुकमणी बिहार वृंदावन और 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई. रामप्रसाद मूलनिवासी जबलपुर मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं.
बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हादसे मे 2 लोगों की मौत मौत हो गई. परिजनों ने मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और सब को अपने साथ ही ले गए.

Related Articles

Back to top button