adevertisment Adevertiisment banner

सूखे को लेकर सीएम योगी ने दिए ये निर्देश, लगान रहेगी स्थगित और डीएम देंगे रिपोर्ट

लखनऊ: सूखे से प्रभावित किसानों की राहत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया. जारी आदेश में कहा गया है कि सभी डीएम एक हफ्ते में सूखे के सर्वेक्षण की रिपोर्ट देंगे. सख्त हिदायत दी गई है कि लापरवाही बरतने और देरी होने पर जिलाधिकारी जवाबदेह होंगे.
अभी तक उत्तर प्रदेश के 62 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है और किसान प्रभावित हुए हैं. प्रभावित जिलों में लगान जमा करने का काम स्थगित होगा. ट्यूबवेल के बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी. साथ ही ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे.
इसके साथ ही दलहन तिलहन और सब्जी के बीज किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. सिंचाई विभाग सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके.

Related Articles

Back to top button