adevertisment Adevertiisment banner

लखीमपुर पुलिस का खुलासा, दो बहनों की रेप के बाद की गयी थी हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: एसपी संजीव सुमन के मुताबिक छोटू ने ही इन तीन लड़कों जुनैद,सुहैल,हफीजुर्रहमान उर्फ मझिलका लड़कियों को बहलाकर ले गए. पहले गन्ने के खेत मे रेप किया. फिर दो और लड़कों को फोन कर बुलवाया. इसके बाद बारी बारी से सबने रेप किया. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए पेड़ से उन्हीं लड़कियों के दुपट्टे से लटका दिया. जुनैद को पुलिस ने इनकाउंटर में गिरफ्तार किया था. बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि लड़कों से ये दोस्ती हाल की ही थी. दोनों लड़कियां स्वेच्छा से लड़कों के साथ गई थीं. आरोपियों ने लड़कियों को बहलाफुसला कर फंसाया. लड़कियां लड़कों के साथ शादी करना चाहती थीं और जिद कर रही थीं. जुनैद और उसके दो साथियों ने दोनों की रेप के बाद हत्या कर दी. इसके बाद दुपट्टे से दोनों के शव को लटका दिया. पुलिस ने दो और आरोपी कलीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ निवासी लालपुर को भी गिरफ्तार किया है.
एसपी के मुताबिक लड़कियों के गांव के छोटू ने ही इन तीन लड़कों जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान उर्फ मझिलका निवासी लालपुर थाना निघासन लड़कियों की दोस्ती कराई थी. ये तीनों बुधवार को बाइक से लड़कियों को बहलाकर ले गए. पहले गन्ने के खेत में रेप किया, फिर दो और लड़कों को फोन करके बुलाया. पुलिस ने जुनैद के दोस्त कलीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ निवासी लालपुर को भी गिरफ्तार किया है. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए इन लोगों ने पेड़ से दोनों लड़कियों के शवों को दुपट्टे से लटका दिया.
कपड़ों की फोरेंसिक जांच होगी: एसपी ने कहा कि अभी यह शुरुआती जांच है. अभी हम पोस्टमार्टम करा रहे हैं. परिवार वालों की मंशा के अनुसार दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आरोपियों के कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है.
बहला फुसला कर ले गए थे आरोपी: पुलिस के मुताबिक, जुनैद और उसके दो दो लड़कियों को दोस्ती कर बहला फुसलाकर ले गए थे. लड़कियों के साथ उनकी दोस्ती भी हाल ही में हुई थी. गन्ने के खेत में ले जाने के बाद तीनों आरोपियों ने लड़कियों से बलात्कार किया. लड़कियां अब शादी का दबाव बना रही थी. इनके साथ जाने की बात कर रही थी, इसीलिए दोनों साथियों से मिलकर गला दबा कर दोनों बहनों के शव को खैर के पेड़ से एक ही दुपट्टे से लटका दिया था.

Related Articles

Back to top button