adevertisment Adevertiisment banner

लंपी बीमारी पर ध्यान दे सरकार, किसानों के बकाया का तत्काल करे भुगतान: मायावती

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान को लेकर चिंता जाहिर की है. वहीं, लंपी वायरस के कारण मर रहे घरेलू पशुओं को लेकर भी उन्होंने सरकारों पर निशाना साधा.
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि कृषि प्रधान होने के बावजूद खेती व किसान हित के प्रति सरकारें काफी कम ध्यान हमेशा से ही देती रही हैं. ये बड़ी चिन्ता का कारण रहा है, लेकिन अब उनके उपज की वाजिब कीमत नहीं मिलना, गन्ना किसानों का भारी बकाया व पशुधन की हानि ग्रामीण भारत को त्रस्त कर रहे हैं. सरकार तुरन्त ध्यान दे. साथ ही, गुजरात, राजस्थान, एमपी से लेकर यूपी तक में लंपी बीमारी के कारण असंख्य घरेलू जानवरों की मौत ने गरीब ग्रामीण भारत को नए संकट में डाल रखा है. पशुधन आत्मनिर्भर ग्रामीण जीवन की रीढ़ है, इसलिए यूपी व अन्य राज्य सरकारें प्रभावित लोगों की समुचित आर्थिक मदद जरूर करें.
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी विधानसभा में स्वीकार किया है कि प्रदेश के गन्ना किसानों का भारी बकाया है, जिसके सम्बंध में सरकार को अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाते हुए इन बकायों की यथाशीघ्र पूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कड़ा कदम जरूर उठाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button