adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने शोक जताया

लखनऊ: इटौंजा से कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से 5 लोगों की मौत हो गयी. मंदिर जाते समय हादसा हुआ है. नवरात्रि के पहले दिन कई ग्रामीण चंद्रिका देवी मंदिर में जा रहे थे. ओवरटेक के चलते ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इस ट्रैक्टर ट्रॉली में 50 लोग सवार थे.
सीतापुर के अटरिया स्थित टिकौली गांव के छुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था. नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था. इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था. सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी. इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी.
ट्राली के नीचे फंसे लोग: हादसे की सूचना मिलते ही इटौंजा के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गये. ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया. प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक हादसे की शिकार ट्राली तालाब मे गिरते ही सभी उसके नीचे दब गये. बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था. किसी तरह पुलिस व ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे से लोगों को बाहर निकाला. पुलिस के मुताबिक 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. अभी तक तीन शव मिले हैं. वहीं सात लोगों की तलाश की जा रही है. ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई है.
लखनऊ सड़क हादसे पर सीएम योगी ने हुई जनहानि को लेकर गहरा दुख जताया. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए.

Related Articles

Back to top button