adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी की अयोध्या को एक और सौगात, पर्यटकों के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

अयोध्या: धर्मनगरी में राम जन्मभूमि परिसर में श्री रामलला का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. वहीं, अब अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए इलेक्ट्रिक बस की नई सौगात जल्द मिलने जा रही है, जिससे दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु दर्शन इलेक्ट्रिक बस के जरिए कर सकेंगे. इसको लेकर अयोध्या प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी है.
बता दें कि राममंदिर निर्माण के साथ ही रामनगरी में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है. अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. वहीं, भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने की दिशा में काम तेज हो गया है. इसको देखते हुए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाने की तैयारी शुरू हो गई है. अयोध्या आने वाले भक्तों व पर्यटकों को 15 किमी की धार्मिक यात्रा कराई जाएगी.
नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या नगरी को प्रदेश की स्मार्ट सिटी में शामिल किया है. स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कुछ शहरों में इलेक्ट्रिक बस चलनी थी. उसमें अयोध्या का भी चयन हुआ है. इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है. भविष्य की अयोध्या आधुनिक बनेगी, उसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं. इलेक्ट्रिक बसों के जरिए भक्त रामकथा पार्क से गुप्तारघाट होकर भरतकुंड पहुंचेंगे. इन इलेक्ट्रिक बसों का 12 स्टॉप प्लेटफार्म का निर्माण होगा. अयोध्या को इको-फ्रेंडली बनाने पर जोर है.

Related Articles

Back to top button