adevertisment Adevertiisment banner

दीपावली पर अयोध्या में गाय के गोबर से 1 लाख दीये जलेंगे

रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने दो दिवसीय रामपुर दौरे में पत्रकार वार्ता की. उनके साथ राज्य मंत्री गुलाब देवी और राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार भी मोजूद रहे. पत्रकारों से रूबरू हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गौशालाओं को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में गाय के गोबर से बने एक लाख दीप जलाए जाएंगे. साथ ही उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि हर घर में नौ दीप गाय के गोबर के बने हुए जलाए जाएं. गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए गाय के गोबर से बनी हुईं मूर्तियों को प्रयोग करें.
कैबिनेट मिनिस्टर धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार अयोध्या की दीपावली में 1 लाख दीपक गाय के गोबर से बनाए जाएंगे. अयोध्या की दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीपकों का अलौकिक लता का प्रदर्शन अलग दिखाई देगा. जनता गाय के गोबर से बने 9 दीपक अपने घर में जलाकर प्रकाशित करे और गाय के गोबर से बने गणेश और लक्ष्मी का दीपावली पर पूजन करे. शास्त्रों में 9 दीपक का प्रयोग है. नौ ग्रह जो होते हैं, वह ग्रह शांत होंगे और लक्ष्मी जी की कृपा बनेगी. घरों में सुख-शांति और समृद्धि आएगी. यह सब गौ माता की कृपा से होगा. सभी से अनुरोध है कि गौशाला में ही बच्चों का जन्मदिन या कोई और ऐसी क्रिया हो तो गौशाला में ही मनाने का कार्य करें.
कैबिनेट मिनिस्टर धर्मपाल सिंह ने लखीमपुर खीरी कांड की बरसी के सवाल पर कहा कि कानून अपना काम करता है. कानून से बड़ा कोई होता नहीं है. मदरसों को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षा बेहतर शिक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का उत्तर प्रदेश बने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदरसे का सर्वे करवा रहे हैं, ताकि बेहतर शिक्षा दें सके. मदरसा सर्वे का विरोध वह लोग कर रहे हैं जो स्वयं कॉन्वेंट में पड़े हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मंशा पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों में एनसीईआरटी का कोर्स जारी कर दिया है. सरकार द्वारा छात्रों को दिए जाने वाली राशि भी सीधे अभिभावकों के खाते में जमा की जाएगी. गरबा में लगातार मुस्लिम युवकों के पकड़े जाने के सवाल पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कानून अपना काम करता है जो गलती करता है उसे दंड मिलेगा.

Related Articles

Back to top button