adevertisment Adevertiisment banner

बस्ती मंडल में सीएम योगी आज करेगे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बस्ती मंडल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पीड़ितों को राहत सामाग्री वितरित करेंगे।
आधिकारिक सूत्रो ने बताया है कि बस्ती मण्डल के सिद्वार्थनगर जिले में योगी दिन में 1:05 बजे हेलीकाॅप्टर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद 2:10 बजे मैहतिनिया खुर्द गौशाला, डुमरियागंज के समीप बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहम सामाग्री प्रदान करेंगे।
इसके बाद वह 3:00 बजे बस्ती पहुंचेगे। बस्ती में वह सर्वोदय विद्यालय हींगापुर हर्रैया मे बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हे राहत सामाग्री वितरित करेंगे। इसके बाद 3:40 बजे वह संतकबीरनगर जिले के छपरा मगर्वी, धनघटा पहुंच कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगे।

Related Articles

Back to top button