adevertisment Adevertiisment banner

गुजरात हादसे के बाद यूपी में पुलों की रिपोर्ट तलब, क्षेत्रीय अभियंता और प्रबंध निदेशक को भेजे गए पत्र

लखनऊ । गुजरात में पुल हादसे से सबक लेते हुए यूपी में सभी पुलों की रिपोर्ट तलब की गई है। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं और सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कहा गया है कि पुलों का निरीक्षण करके तत्काल रिपोर्ट मुहैया कराई जाए। रिपोर्ट में ढांचागत संरक्षा से संबंधित राय को प्रमुखता दी जाए। पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार शाम को विभिन्न क्षेत्रों से रिपोर्ट आना शुरू हो गई हैं। पूरे प्रदेश की एकीकृत रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक कर मोरबी के हालात की समीक्षा की। बैठक में पीएम को मोरबी में झूलता पुल टूटने के बाद से जारी बचाव और राहत कार्य की जानकारी दी गई। इस दौरान त्रासदी से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर जोर दिया कि हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, मुख्य सचिव, डीजीपी के अलावा गृह विभाग और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आला अधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button