adevertisment Adevertiisment banner

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 : एक और पांच दिसंबर को होगी वोटिंग, आठ दिसंबर को मतगणना

नई दिल्ली : गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया गया है. दो चरणों में चुनाव होगा और एक और पांच दिसंबर को चुनाव होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव तारीखों का ऐलान किया. मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ होगी. उन्होंने बताया कि गुजरात में कुल 51782 पोलिंग स्टेशन होंगे. 3.24 करोड़ वोटर मतदान करेंगे. 4.6 करोड़ वोटर पहली बार मतदान करेंगे. 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन. 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी. युवा और दिव्यांग जनों को चुनाव से जोड़ने के उद्देश्य से 182 मॉडल बूथ केवल दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्धारित होंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे. कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है. राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 प्रतिशत मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कोई भी मतदाता अगर कोई शिकायत करना चाहता है. किसी उम्मीदवार या पार्टी द्वारा उसे प्रभावित किया जाता है, तो वह सीधे तौर पर मोबाइल फोन से चुनाव आयोग में शिकायत कर सकता है. शिकायत के 60 मिनट में टीम गठन कर सौ मिनट में शिकायत का समाधान किया जाएगा. चुनाव के दौरान अगर कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है, तो कोरोना मरीज को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी.
बीजेपी-कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला : गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आम आदमी पार्टी-(आपः के चुनावी मैदान में कूदने से चुनाव मुकाबला रोचक हो सकता है. तारीखों के ऐलान से पहले ही भाजपा, कांग्रेस, आप सहित क्षेत्रिय पार्टियां वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहीं हैं. राजनैतिक सूत्र बताते हैं कि आप के चुनाव में कदम रखने से कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button