adevertisment Adevertiisment banner

कर्नाटक : बीदर में ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर में सात महिलाओं की मौत, 11 घायल

बीदर (कर्नाटक): बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी. 11 अन्य घायल हो गए. ये महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं. ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर पर हुई है.
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोगों में दोनों वाहन के चालक भी शामिल हैं. घायलों में से दो की हालत गंभीर है. मामला दर्ज कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button