adevertisment Adevertiisment banner

गुजरात विस चुनाव : आज सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है भाजपा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर आज यानी बुधवार को विचार-विमर्श करेगा. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए शाम को यहां बैठक करेगी. इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं. भाजपा का गुजरात में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने का लक्ष्य है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होगा.
सूत्रों ने बताया कि भाजपा बैठक के दौरान सभी 183 उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है और अगले कुछ दिनों में सूची जारी कर सकती है. उन्होंने बताया कि सीटों पर बंटवारे के लिहाज से नया रिकॉर्ड बनाने के मकसद से पार्टी संगठन में नयी ऊर्जा फूंकना चाहती है. इसे देखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को सूची से बाहर रखने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है. सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी को सुझाव मिले हैं कि उसे नए और युवा चेहरों को चुनना चाहिए.
राज्य के 2017 विधानसभा चुनाव के कड़े मुकाबले में भाजपा ने 99 और उसकी मुख्य प्रतिंद्वद्वी कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं. कांग्रेस के कई विधायकों के दल बदलने के कारण विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 111 हो गयी है और इसकी संभावना कम ही है कि भाजपा सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देगी. इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के आने से भाजपा और कांग्रेस के सामने नयी चुनौती पैदा हो गयी है.

Related Articles

Back to top button