adevertisment Adevertiisment banner

दिल्ली शराब घोटाला : तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से शराब कारोबारी गिरफ्तार

हैदराबाद (तेलंगाना) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है. उनमें से एक फार्मा कंपनी के प्रमुख हैं. ईडी और सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति में गड़बड़ी की जांच तेज कर दी है. इस शराब घोटाले में तेलंगाना से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था. ईडी के अधिकारियों ने कहा कि एपी से शरथ चंद्र रेड्डी और तेलंगाना के शराब डीलर विनय बाबू को गिरफ्तार किया गया है.
ईडी ने कहा कि शरथ और विनय बाबू का करोड़ों रुपये का शराब का कारोबार है. सरथ चंद्र रेड्डी जहां अरबिंदो फार्मा कंपनी में प्रमुख निदेशक हैं, वहीं विनय बाबू शराब का कारोबार कर रहे हैं. ईडी अधिकारियों ने 21, 22 और 23 सितंबर को दिल्ली में शरथ चंद्र रेड्डी से पूछताछ की थी. शरथ अरबिंदो समूह की 12 कंपनियों के निदेशक हैं. वह ट्राइडेंट लाइफ साइंसेज कंपनी के निदेशक हैं. सीबीआई ने शराब घोटाले में प्राथमिकी में ट्राइडेंट लाइफ साइंसेज को शामिल किया है.
इस मामले में प्राथमिकी में सरथ चंद्र रेड्डी का नाम लिया गया है. इसी क्रम में उनसे पूछताछ करने वाले ईडी ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनपर आरोप है कि सरथ चंद्र रेड्डी ने दिल्ली शराब नीति के अनुसार ईएमडी का भुगतान किया है.

Related Articles

Back to top button