adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर पहले बेंगलुरु पहुंचे, जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया. टर्मिनल 2 पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है.
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी किया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. वह दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई. जो बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई के बीच चलेगी.
प्रधानमंत्री सुबह यहां पहुंचेंगे और विधान सौध परिसर में संत-कवि कनक दास तथा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपने दौरे की शुरुआत की. इसके बाद वह क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (केएसआर) रेलवे स्टेशन गये. जहां उन्होंने मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. यह देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. वहीं से मोदी भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई.
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया. जिसका निर्माण लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इसके उद्घाटन से हवाई अड्डा पर यात्रियों की क्षमता बढ़कर सालाना करीब पांच-छह करोड़ होने की उम्मीद है. अभी यह सलाना 2.5 करोड़ है. टर्मिनल-2 को ‘गार्डन सिटी’ बेंगलुरु के लिए एक सम्मान के रूप में डिजाइन किया गया है. यात्री यहां करीब 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरियाली के बीच से गुजरेंगे, जिसकी दीवारों पर भी हरियाली नजर आएगी.
मोदी यहां से पास ही एक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और वहां नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे. प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा में शिरकत करेंगे, जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद वह तमिलनाडु के डिंडीगुल जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर शहर और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button