adevertisment Adevertiisment banner

ओडिशा: कोरई स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतरी, दो लोगों की मौत

जाजपुर: ओडिशा भद्रक-कपिलास रोड रेलवे सेक्शन के कोरई स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 6.44 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इस हादसे में 2 मौतों की पुष्टि हुई है. इसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है. हादसे के कारण ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं. स्टेशन पर स्थित प्रतीक्षा भवन भी इसकी चपेट में आ गयी.
रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ, जब कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि डांगोवापोसी से छत्रपुर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई और उसके आठ डिब्बे प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गए.
इससे वहां मौजूद कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए. उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे में स्टेशन परिसर को भी काफी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के बेपटरी होने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है. हादसे के कारण दोनों लाइन अवरुद्ध हो गईं और इससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं. ईसीओआर ने एक दुर्घटना राहत ट्रेन और एक चिकित्सकीय दल मौके पर भेजा है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर हादसे में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button