adevertisment Adevertiisment banner

पांच अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप के कारण दिल्ली में स्कूल पांच अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को एलान किया कि राजधानी में सभी स्कूल पांच अक्टूबर तक बंद रहेंगे। स्कूलों के बंद रहने के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।

पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि 21 सितंबर से स्कूल आंशिक रुप से खुलने शुरु हो जायेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकांश राज्य सरकारें अभी हिचक रही हैं।आंध्र प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्‍य हालांकि स्‍कूल खोल रहे हैं। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में सरकारें स्‍कूल नहीं खोल रहीं हैं। अब इस सूची में दिल्ली भी शामिल हो गई है।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी परिपत्र में शिक्षकों और कर्मचारियों को जरूरत के मुताबिक पुराने दिशानिर्देश के अनुसार स्कूल बुलाया जा सकता है। सरकारी, अनुदान प्राप्त, प्राइवेट और निगमों समेत दिल्ली के सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि इस परिपत्र के बारे में कर्मचारियों, अभिभावकों और छात्रों को फोन कॉल/एसएमएस या अन्य माध्यमों से जानकारी दे दी जाए।

Related Articles

Back to top button