adevertisment Adevertiisment banner

कम हुई ठंड, तापमान में इजाफा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में ठंड कम हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 29.1 डिग्री सेल्सियस है। दो दिनों तक इसके 15 डिग्री सेल्सियस पर रहने की वजह से हल्की ठंड लग रही थी लेकिन अब एक बार फिर इसके 18 डिग्री पर पहुंचने के बाद ठंड कम हो गई है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर एवं पुरुलिया, बांकुड़ा में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण दिन के समय ठंड बिल्कुल नहीं लग रही। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कोचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग में तापमान अभी भी 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जिसकी वजह से हल्की ठंड लग रही है।

Related Articles

Back to top button