adevertisment Adevertiisment banner

झारखंड: सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, चतरा मुठभेड़ में 5 इनामी नक्सलियों को किया ढेर

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से दो पर 25-25 लाख रुपये व तीन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है। वहीं सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से 2 AK 47 बरामद किया। मुठभेड़ अभी भी जारी है। यह जानकारी झारखंड पुलिस ने दी है। सुरक्षाबलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5 नक्सलियों को मार गिराया है।

इस अभियान में CRPF कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को तैनात किया गया था। नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल हैं। ये दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य थे। इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत शामिल है। यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे।

मुठभेड़ चतरा-पलामू सीमा पर हुई है । मुठभेड़ में आधा दर्जन माओवादियों को गोली लगने की भी सूचना है। एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और हथियार बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button