मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात
लखनऊ। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिंदे के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों का समूह भी मौजूद था। बता दें कि शिंदे के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी के निमंत्रण पर राजधानी लखनऊ पहुंचा था।
आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी से आत्मीय भेंट हुई।@mieknathshinde pic.twitter.com/731KbDvrHL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 9, 2023
वहीं सीएम योगी ने ट्विटर पर शिंदे से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी से आत्मीय भेंट हुई”। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हमारे पूर्वज होने के साथ ही इस देश की आत्मा है।
महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है। उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है। इसके बाद सीएम योगी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया।



