adevertisment Adevertiisment banner

गौतम बुद्ध नगर जिले में 11 मई को होंगे नगर निकाय चुनाव

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार रात को अधिसूचना जारी कर दी। जिले में 11 मई को नगर निकाय चुनाव होंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि पांच नगर पंचायतों और एक नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी तथा 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना रविवार रात को जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि मतदान 11 मई को होंगे और 13 मई को मतगणना होगी तथा उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), रविशंकर छवि ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस के आला अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। जिले में पांच नगर पंचायतें – बिलासपुर, जेवर, रबूपुरा, दनकौर और जहांगीरपुर हैं। वहीं, दादरी नगर पालिका परिषद है।

Related Articles

Back to top button