adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ : कैश लोडिंग वैन के गार्ड की गोली लगने से मौत

लखनऊ। शहर के बख्शी तालाब इलाके में कैश लोडिंग वैन में गार्ड की अपनी ही बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब कैश लोडिंग वैन के अन्य कर्मी एटीएम में रुपए भर रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीकेटी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे के करीब एसआईएस प्रोसीजर कंपनी की वैन क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया में लगे एटीएम में रुपए भरने के लिए आई थी। वैन में ड्राइवर विनीत बाजपेयी, छोटे लाल वर्मा गनमैन, रविकांत गनमैन, नितिन राजू कैशियर व अतुल वर्मा सहायक कैशियर साथ में मौजूद थे। गनमैन छोटेलाल उनके साथ मौजूद सभी लोग एटीएम रूम में चले गए। छोटेलाल गनमैन वैन के अंदर पानी पीने के लिए गया। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आयी।

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य साथी एटीएम छोड़कर वैन की तरफ भागे तो उन्होंने देखा कि वैन के अंदर छोटेलाल खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा है। आनन-फानन में लोगों ने बीकेटी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटेलाल को राम सागर मिश्र सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गनमैन छोटेलाल वर्मा मूलरूप से गांव मलेथू थाना रामपुर कलां सीतापुर का निवासी था‌। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।

बीकेटी थाना प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी ने कैश वैन के साथ आए सभी लोगों से पूछताछ की। इस मामले में एडीसीपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना है, जिसमें गनमैन की स्वयं की बंदूक से अचानक गोली चलने का है। उन्होंने फॉरेंसिक टीम से जांच कराई है और वैन में लगे कैमरे की डीबीआर कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button