adevertisment Adevertiisment banner

देहरादून : नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की संदिध परिस्थितियों में मौत

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में संचालित एक नशा मुक्ति केन्द्र में उपचाराधीन पीड़ित युवक की संदिध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया हैं। सिद्धू नामक 24 वर्षीय युवक को उपचार के लिए परिजनों ने 23 मार्च को केन्द्र में भर्ती कराया था।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह देहरादून में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के पास चंद्रबनी स्थित अराधिया फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन सिद्धू नामक 24 वर्षीय युवक की संदिध परिस्थिति में मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केन्द्र के कार्मिक पीड़ित का शव टर्नर रोड स्थित उनके आवास के बाहर छोड़ भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button