adevertisment Adevertiisment banner

हरदोई: ट्रैफिक कांस्टेबल का पुलिस बूथ में फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में हड़कंप

हरदोई। नगर के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर स्थित यातायात पुलिस बूथ में ट्रैफिक सिपाही का शव फंदे लटकता पाया गया। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे यातायात कर्मी शव लटका देख सन्न रह गए। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया ।

बताते चलें नगर के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर यातायात पुलिस का बूथ है। बुधवार को सुबह जब यातायात कर्मी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तब बूथ में ट्रैफिक कांस्टेबल का शव लटका देख सभी सन्न रह गए । घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ,अपर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

ट्रैफिक बूथ में सिपाही अशोक कुमार यादव का शव लटका होने की सूचना मिलते ही विभाग में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारणों की छानबीन किए जाने के बात पुलिस अधीक्षक ने की। पुलिस बूथ में ट्रैफिक सिपाही ने सुसाइड क्यों किया इस बात की चर्चा जोरों पर है? बूथ में कांस्टेबल का शव लटके होने की सूचना मिलने पर तमाम लोग वहां पर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button