adevertisment Adevertiisment banner
Trending

हॉलीवुड स्टार रेहाना के ट्वीट पर क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने किया पटलवार, कहा- बाहरी दखल की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन में अब इंटरनेशनल स्टार की एंट्री हो चुकी है। किसान आंदोलन को लेकर हॉलीवुड स्टार ने दो फरवरी की रात एक ट्वीट किया। रिहाना ने एक रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए आंदोलन के दौरान इंटरनेट सेवा रोके जाने पर सवाल उठाया। रेहाना के इस मुद्दे पर ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गयी। अपने इस ट्वीट के बाद रेहाना भारत में टॉप ट्विटर ट्रेंड बन गई। कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है तो कोई रिहाना की तारीफ कर रहा है।

कई बड़े भारतीय सितारों ने भी रेहाना का समर्थन किया और कुछ ने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है, इसमें दखल ना दें। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भी रेहाना को अपने काम से काम रखने की सलाह दी। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें अपने आंतरिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल की आवश्यकता नहीं है।

प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट किया, ”मेरा देश किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं, मुझे विश्वास है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। हमें अपने आंतरिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल की जरूरत नहीं है।”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1356640083546406913

कंगना रनौत ने भी रेहाना को आड़े हाथों लिया- रेहाना के ट्वीट पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उन्हें जमकर खरी खरी सुनाई, इतना ही नहीं कंगना ने रेहाना को अपशब्द भी कहे। कंगना ने लिखा, ”कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि ये लोग किसान नहीं, आतंकवादी हैं। ये आतंकवादी भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और USA जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। हम तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।”

Related Articles

Back to top button