दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 17 ग्राम पंचायतों मे बनेगें हाट बाजार

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के सत्रह ग्राम पंचायतों मे हाट बाजार बनेगें। क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा विधानसभा के अंतर्गत 17 ग्राम पंचायतों में हाटबाजार निर्माण कार्य हेतु 2,39,44000 की राशि प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

इसके तहत ग्राम कोलिहापुरी,आमटी, मोहलई,अंजोरा,अंडा, विनायकपुर थानोद में हाटबाजार निर्माण कार्य स्वीकृत राशि क्रमश:19.92 लाख रूपए है। इसी तरह ग्राम निकुम, मंचादुर,रसमड़ा,कुथरेल, कोकड़ी, बिरेझर, आलबरस,तिरगा, भानपुरी,हनोदा में स्वीकृत राशि क्रमश: 9.70 लाख प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

Related Articles

Back to top button