adevertisment Adevertiisment banner

देवरिया नगर निकाय चुनाव: मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए तिथि व स्थल निर्धारित

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक / प्रशिक्षण) रवींद्र कुमार ने बताया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सफल सम्पादन के लिए मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण इन्दिरा गाँधी बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल, टाउन हाल देवरिया में  17  से 20 अप्रैल तक प्रस्तावित है।
      
प्रथम चरण में पीठासीन अधिकारी / प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 कमरों में 25-25 की संख्या में दो पालियों में कराया जायेगा। इस प्रकार कुल एक दिवस में 1000 कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जायेगा। अन्तिम तिथि को छूटे हुए मतदान कार्मिक/ अनुपस्थित कार्मिक का प्रशिक्षण कराया जायेगा। इस प्रकार कुल चार दिवसों में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सफल सम्पादन हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण इन्दिरा गाँधी बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल, टाउन हाल देवरिया में 25 से 30 अप्रैल तक प्रस्तावित है।
      
द्वितीय चरण में पीठासीन अधिकारी / प्रथम/द्वितीय/तृतीय मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 कमरों में 24-24 की संख्या में दो पालियों में कराया जायेगा। इस प्रकार कुल एक दिवस में 960 कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जायेगा। अन्तिम तिथि को छूटे हुए मतदान कार्मिक / अनुपस्थित कार्मिक का प्रशिक्षण कराया जायेगा।मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण देने हेतु प्रत्येक कमरें में 02 मास्टर ट्रेनर लगाया गया है, साथ ही मतदान कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु प्रत्येक कमरें में 02 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया गया हैं।

Related Articles

Back to top button