adevertisment Adevertiisment banner

गोरखपुर: प्रोडक्शन रिमांड पर पेश किए गए पिनकॉन ग्रुप के डायरेक्टर, अरबों की धोखाधड़ी का आरोप

गोरखपुर। प्राइवेट चिटफंड कंपनियों द्वारा देश के कई प्रांतों में जिलों में विस्तार करके भोली भाली जनता अपने झांसे में लेकर उनकी गाड़ी कमाई को जमा करा कर फरार हो गए। गांव की जनता अपने खून पसीने की कमाई से एक एक रुपए को जमा कर के भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहती है लेकिन यह चिटफंड कंपनियां उन गाढ़ी कमाई को लेकर पलभर में ही रफूचक्कर हो जाती है जिससे जनता परेशान और हताश हो जाती है।

इस दौरान थाना कैंट व कोतवाली में पिनकॉन के डायरेक्टर विनय सिंह और हरि सिंह आदि लोंगो के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें कोलकाता की पुलिस प्रोडक्शन रिमांड कस्टडी में लेकर बुधवार को सीजेएम कोर्ट गोरखपुर में पेश किए गए। जहां पर न्यायालय द्वारा गंभीर धाराओं में रिमांड देते हुए उन्हें पुनः कोलकाता जेल में भेजा गया।

इसी क्रम में वादी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार साहनी,पिंटू साहनी द्वारा पिन कान ग्रुप के डायरेक्टर से भुगतान के संबंध में वार्ता करते हुए कंपनी के डायरेक्टर द्वारा बताया गया वन मैन कमेटी का गठन हुआ है उस पर आप लोग अपना पेपर ऑनलाइन कर दें जिसमें जुलाई 2023 से जमा कर्ताओं के खाते में पैसा सीधे भुगतान किया जाएगा। जहां पर भारी संख्या में जमाकर्ता एवं अभिकर्ता मौजूद रहे।इसी क्रम में जमाकर्ता एवं अभिकर्ता ने बताया कि जुलाई 2023 से भुगतान नहीं होगा तो हम सभी लोग धरना प्रदर्शन करेंगे एवं अनिश्चित कालीन अनशन जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button