adevertisment Adevertiisment banner

प्रतापगढ़: करंट लगने से महिला और किशोर की मौत, किशोरी झुलसी

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र के पैढ़ापुर (जनवामऊ) में बृहस्‍पतिवार को सिंचाई के दौरान बाड़ के करंट की चपेट में आने से विवाहिता और किशोर की मौत हो गयी, जबकि एक किशोरी झुलस गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा नें शुक्रवार को बताया कि पैढ़ापुर (जनवामऊ) गांव में दुलारी (40) अपने रिश्तेदार मोहित (13) के साथ खेत की सिंचाई कर रही थी, उसी बीच बगल के खेत में लोहे की बाड़ करंट आने से दुलारी उसकी चपेट में आ गयी।

उन्होंने बताया कि दुलारी को बचाने के लिए मोहित एवं सविता दौड़ी तो वे भी करंट की चपेट में आ गये । उन्होंने बताया कि दूसरे खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह उन्हें करंट की चपेट से छुड़ाया एवं वे उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने दुलारी और मोहित को मृत घोषित किया। मिश्रा के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी सविता का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button