adevertisment Adevertiisment banner

सुलतानपुर: शक्ति फिलिंग स्टेशन का हुआ उद्घाटन, क्षेत्र के दिग्गज रहे शामिल, वायरल हो रही यह तस्वीर

बल्दीराय, सुलतानपुर। जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति फिलिंग पेट्रोल पंप का आज शुक्रवार को भव्य उद्घाटन हुआ जिसमें क्षेत्र के गणमान्य शामिल रहे। इस मौके पर बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यश भद्र सिंह मोनू के साथ रहने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रह।

बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, यश भद्र सिंह मोनू दोनों ब्लाक प्रमुखों की मुस्कुराहट देखते ही बन रही है। वक्त है शुक्रवार को बल्दीराय के हंसुई मुकुंदपुर स्थित चंद्र भद्र सिंह सोनू, यशभद्र सिंह मोनू के पेट्रोल पंप शुभारंभ अवसर का। जिसमें वायरल फोटो में बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यश भद्र सिंह मोनू साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ-साथ की वायरल हुई फोटो ने चर्चा के बाजार को गर्म कर दिया है।

पूर्व ब्लाक बल्दीराय प्रमुख दया सिंह के पति रविंद्र प्रताप सिंह भी समर्थकों के साथ शुभारंभ कार्यक्रम में शिवकुमार सिंह के साथ देखे जा रहे हैं साथ ही एक और राजनीतिक दल के कादीपुर पूर्व कांग्रेसी प्रत्याशी मिथिलेश सरोज उद्घाटन समारोह में शामिल रही इस मौके पर डॉक्टर शोएब ,मनोज सिंह निर्मल, आशु सिंह ,अखंड प्रताप सिंह उर्फ गब्बर ,अकरम कोटेदार,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button