adevertisment Adevertiisment banner

सड़क हादसा: मथुरा में ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़न्त में तीन लोगों की मौत, एक घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोटबन चौराहे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रैक्टर और एक ट्रक की भिड़न्त में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना तड़क उस समय हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसीकलां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोटबन पर सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर में मथुरा से कोटबन की ओर तेजी से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक की ट्राली में भूसा भरा हुआ था और टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलट गया। मृतकों की पहचान ट्रैक्टर मालिक डोरीलाल (30) निवासी कोटबन, सतवीर (36) निवासी ग्राम जाव एवं संतोष (35) रूप में की गई है । घायल बसंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को सड़क से हटाकर राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button