adevertisment Adevertiisment banner

गाज़ीपुर : आठ महीने लापता युवक का तालाब में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

गाज़ीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रौजा इलाके में एक तालाब से एक लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक पिछले आठ माह पूर्व से घर से लापता था। वहीं, मृतक के परिजनों ने शासकीय अधिवक्ता और उसके पुत्र पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के प्लाट में बने तालाब से युवक का शव बरामद किया। पिछले आठ माह पूर्व से घर से लापता युवक के परिजनों ने एसपी से मिलकर युवक की हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई थी। केस दर्ज कर पुलिस ने शक के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर आरोपी के प्लॉट से शव बरामद किया। जिस प्लाट से शव बरामद हुआ है,वो एक शासकीय अधिवक्ता का है। युवक के परिजनों ने शासकीय अधिवक्ता और उसके पुत्र पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button