बंद होने जा रहा है ‘द कपिल शर्मा शो’, जाने क्या है वजह

मुंबई। आज के समय कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को कौन नहीं जानता। हर हफ्ते लोग इस शो का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस शो के हर एपिसोड में कोई-न-कोई जानी मानी हस्ती शामिल होती है। लेकिन कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर हैं।

दरअसल, ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद होने जा रहा है। लेकिन फैंस को ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत है क्योंकि ये अस्थाई रूप से बंद हो रहा है। बताया जा रहा है कि जून में इस सीजन का आखिरी एपिसोड शूट होगा। फिर कपिल शर्मा ब्रेक लेंगे और कुछ समय बाद फिर से ‘कपिल शर्मा शो’ वापस लौटेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अब रेस्ट लेना चाहते हैं। इसीलिए शो को अस्थाई रूप से बंद करने पर विचार चल रहा है। सीजनल ब्रेक हर बार शो की टीआरपी के लिहाज से सही साबित हुआ है। इस जरिए मेकर्स शो के कंटेंट और कास्ट में भी हेरफर कर पाते हैं और कास्ट को भी एक ब्रेक की जरूरत होती है।

ब्रेक की एक वजह ये भी है कि कपिल शर्मा के कई इंटरनेशनल टूर लाइन-अप हैं। उनका शेड्यूल काफी टाइट है। ऐसे में उन्हें भी एक ब्रेक की सख्त जरूरत है ताकि वह अपनी दूसरी कमिटमेंट्स को पूरा कर सकते। फिलहाल नया सीजन कब शुरू होगा इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Back to top button