adevertisment Adevertiisment banner

कुशीनगर: सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, कई घायल

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गोमतीनगर चौराहा समीप जोगिया बाबा स्थान के समीप शनिवार शाम सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे एक छात्रा की मौत हो गई। दुर्घटना मे दो दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गए। ऐसी चर्चा है कि बस का चालक नशे मे था। मौके पर पहुचे ग्रामीण व पुलिस ने सभी घायलो को कई एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया और घायलों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जानकारी के मुताबिक पडरौना से यूपी 57 टी 0225 नंबर की बस दो दर्जन के करीब सवारियों को लेकर खडडा के तरफ जा रहा था। पडरौना पनियहवा एनएच 28 बी पर स्थित गोमतीनगर चौराहा स्थित जोगिया बाबा के स्थान अंधा मोड़ पर बस पहुचा तो पैदल जा रहे राहगीर को बचाने के चक्कर मे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। जिसके बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। सवारी बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। देखते ही देखते राहगीर,सरपतही जंगल जगदीशपुर गांव के लोग दौड़ कर पहुच गए।

मौके पर पहुचे ग्रामीण पलटे बस को तत्काल उठाकर सीधा करते हुए अंदर फसे सभी सवारियों को एक-एक कर बाहर निकाला।जिसमे धर्मपुर गांव निवासी अलिना 20 वर्षीय छात्रा की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक नशे मे था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव अपने पुलिस टीम विनायक यादव,अमित शर्मा,मनोज यादव,राकेश, वृजमोहन, संतोष, संदीप, ध्रमेन्द्र यादव आदि के साथ मौके पर पहुचकर एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलो को जिला अस्पताल भेजवाया। सदर एसडीएम महात्मा सिंह व सीओ संदीप वर्मा मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जानकारी लिया।वहीं जिलाधिकारी रमेश रंजन व एसपी धवल जायसवाल जिला अस्पताल पहुचकर घायलो का हाल जाना।

दुर्घटना मे गोमतीनगर चौराहा समीप जोगिया बाबा स्थान के पास बस पलटने के दौरान बस मे सवार भुजौली गांव निवासी 22 वर्षीय प्रिंयका, 55 वर्षीय सुंगधी,11 वर्षीय अकाश, मुहम्मद जावेद,केसरा खातून,बहेरा गांव निवासी 55 वर्षीय केदार, 2 वर्षीय पियूष ,सुभावती,चितहा गांव निवासी 35 वर्षीय सुधेश,लिलाधर छपरा गांव निवासी 12 वर्षीय पुष्कर,अभिनव,सिद्धार्थ, पिपरा निवासी हिना खातून,जूही,रजामन छपरा गांव निवासी 46 वर्षीय रमेश पांडेय,आलम मठिया गांव निवासी 58 वर्षीय किशोरी, धर्मपुर निवासी श्वेता,पनियहवा निवासी18 वर्षीय अर्जुन, नौका टोला निवासी प्रभु,राजू,सुखारी गांव के छोटू, विजयपुर निवासी कृष्णा सहित दो दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button