adevertisment Adevertiisment banner

Kanpur News: कानपुर देहात में पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के बरौर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी इंद्रपाल दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था जबकि उसकी पत्नी निशा अपने बच्चों प्रवेश और जाह्नवी के साथ गांव में ही रह रही थी।
चार दिन पहले ही इंद्रपाल दिल्ली से गांव आया था।

यहां आने के बाद पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते इंद्रपाल ने पत्नी व बच्चों की रात में हत्या करने के बाद घर के अंदर छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से किसी भी प्रकार की कोई बातचीत की आवाज व सन्नाटा रहने से मोहल्ले के लोगों ने बस्ती के अंदर पुराने मकान में रहने वाले उसके पिता मथुरा प्रसाद को जानकारी दी।

इस पर इंद्रपाल छोटा भाई सुभाष शनिवार दोपहर घर पहुंचा तो जमीन में भाभी,भतीजे व भतीजे के शव पड़े था। वहीं भाई का शव फांसी पर लटका रहा था। क्षेत्रीय लोगों से सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर आईजी प्रशांत कुमार, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ डेरापुर रवीकांत गोंड, बरौर सट्टी राजपुर डेरापुर सहित कई थानों की फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक कानपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान अभी तक जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर पति ने पहले पत्नी व दो बच्चों की हत्या करी है, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button