adevertisment Adevertiisment banner

Ateeq-Ashraf Murder Case: मुख्यमंत्री आवास में आवाजाही पर लगी रोक, सीएम योगी ने हर 2 घंटे की मांगी रिपोर्ट

लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में शनिवार देर रात माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से पूरे प्रदेश में हलचल का माहौल बना हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने आज अपने सारे कार्यक्रमों में बदलाव कर दिया हैं और राजधानी लखनऊ स्थित अपने आवास पर लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने और हत्याकांड मामले में हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेशवासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें। सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे।

सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शनिवार देर रात ही अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं, योगी के निवास पर बैठकों का दौर शुरू हो गया था।

Related Articles

Back to top button