adevertisment Adevertiisment banner

Ateeq-Ashraf Murder: मीडिया ट्रायल की वजह से मारा गया अतीक, बचे हुए बेटों को लेकर रामगोपाल यादव ने जताई यह आशंका…

इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने यूपी के प्रयागराज में पुलिस हिरासत में मारे गए अतीक और अशरफ को लेकर दावा करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया। यहां सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए प्रो़ यादव ने आज कहा कि पुलिस के हाथ में अतीक और उनके भाई अशरफ की हथकड़ी थी। यह सुनियोजित हत्या की गई है। जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े-बड़े लोग इसमें फसेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सीएम सदन में बोले थे कि मिट्टी में मिला देंगे इसलिए अतीक को मारने वाले लोगों का कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कुछ उत्तर प्रदेश में हो रहा है, ऐसा पहले कभी हिस्ट्री में नहीं हुआ है। लोकतंत्र के खात्मे वाला रास्ता है। पहले राजशाही में ऐसा होता था। मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक मारा गया। किसी भी केस में अतीक पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है। ऐसे लोग भी बड़े-बड़े पदों पर बैठे हैं, जिन्होंने बम फेंककर लोगों को मरवा दिया था। उनको कोई नहीं कहता है कि गैंगस्टर है।

प्रो. यादव ने कहा कि इलाहाबाद के लोगों का कहना है कि अतीक के पांच बच्चे हैं। इसमें एक मार दिया गया है, जो शेष चार बचे लड़के हैं। उनको भी किसी न किसी बहाने से मार दिया जाएगा। चाहे देश बर्बाद हो जाए चुनाव जीतने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सपा प्रमुख महासचिव ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि अतीक के लड़के की हत्या हो सकती है। यह बात सच निकली। उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया। अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में स्वयं रिट की थी कि मुझे सुरक्षा दी जाए। लोकतंत्र के इतिहास में किसी भी देश में पुलिस अभिरक्षा में इस तरह हत्या नहीं की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है।

Related Articles

Back to top button