adevertisment Adevertiisment banner

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बुंविवि) में 20 जून से ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने आज बताया कि कुलपति प्रो़ मुकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रवेश परीक्ष समिति की बैठक हुई जिसमें यह फैस्ला लिया गया कि इस सत्र से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई नयी शिक्षा नीति के तहत करायी जायेगी।

कुछ नये कोर्स भी शुरू करने की येाजना बनायी जा रही है। प्रवेश परीक्षा के लिए 20 जून तक फार्म भरे जायेंगे, पचास कोर्सों के लिए 02 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। इस दौरान 50 से अधिक कोर्स में मेरिट के आधार पर सीधा प्रवेश दिया जायेगा, प्रवेश परीक्षा झांसी समेत छतरपुर, ग्वालियर, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और गाजियाबाद में भी आयोजित की जायेंगी।

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट है: बीयूझांसीडॉटएसीडॉटइन इस वेबसाइट पर परीक्षा के संबंध में और अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button