adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर : खेत में काम कर रहे बाप-बेटे की करंट लगने से मौत

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत चौबेपुर चक आलम गांव में खेत में काम कर रहे बाप- बेटा की करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर  मौत हो गई। घटना लगभग सोमवार 5:00 बजे भोर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शिव टहल यादव उम्र 50 साल और  पुत्र अनिल यादव उम्र  22 साल दोनों खेत में पानी चला रहे थे। अचानक  11000 हजार बिजली का तार खेत के ऊपर से गया था। टूट कर गिर गया। खेत में करंट प्रवाहित होने लगा और दोनों पिता पुत्र करंट के जद में आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतक शिवपाल यादव की 3 पुत्रियां हैं। जिसमें शीला कुमारी 16 वर्ष प्रमिला कुमारी 20 वर्ष और धर्म मिला 18 मार्च की बताई गई है। तीनों पुत्रियां अविवाहित हैं। 

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक धनानंद त्रिपाठी उपनिरीक्षक एसएसआई राजीव कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद ,उप जिला अधिकारी मुहम्मदाबाद सहित  पुलिस बल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे ।

Related Articles

Back to top button