adevertisment Adevertiisment banner

गाजियाबाद: नामांकन स्थल पर अस्थायी मीडिया सेल का शुभारंभ, एसडीएम सदर ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गाजियाबाद। नामांकन स्थल पर पत्रकारों की सहूलियत के लिए दुर्गा भाभी चौक पर अस्थायी मीडिया सेल का एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया, यह अस्थायी मीडिया सेल वार्ड नम्बर 59 के भाजपा पार्षद राजीव शर्मा के सौजन्य से बनाया गया है, जहां पर उन्होंने वहां तैनात सभी पुलिस व मीडियाकर्मियों को पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई।

इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष अनुज चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार किरनपाल राणा, शक्ति सिंह, रोहित सिंह, तेजेश चौहान तेजस, रविन्द्र चौधरी, अरुण चंद्रा, राजीव कुमार शर्मा, सुनील गौतम, लायक हुसैन, प्रतीक कौशिक, योगेश कौशिक व वार्ड 59 के पार्षद राजीव शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button