adevertisment Adevertiisment banner

अमेठी: युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अमेठी। जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के रास्ता मऊ गांव के निकट एक बाग में 18 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है । परिजनों का दावा है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है मोहनगंज के थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव के मुताबिक, दानिश 17 अप्रैल को देर शाम घर से निकला था जो काफी खोजबीन के बाद भी रात में नहीं मिला ।

दानिश का शव गांव के निकट के बाग में आज सुबह मिला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच कर रही है। परिवार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर दानिश के भाई आदिल ने बताया कि उसका भाई शाम को घर से निकला था जिसका शव आज सुबह गांव के निकट बाग में बरामद हुआ है । आदिल के अनुसार, दानिश के गले में रस्सी से खींचने का निशान बना हुआ है जिससे पता चलता है कि उसके भाई की गला दबाकर हत्या की गई है।

Related Articles

Back to top button