adevertisment Adevertiisment banner

कुशीनगर : बिजली से लगी आग में मासूम की झुलसकर मौत

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाने के ग्राम सभा सौरहा बुजुर्ग के पुरवा पिपरपांती में बुधवार को आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया। विद्युत फाल्ट से आग लगने से एक लड़के की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाया। पडरौना कोतवाली के ग्राम सभा व्रह्म स्थान निवासी दीपक साहनी का लड़का चंदन 5 साल अपने नाना पिपरपाती निवासी रामाश्रय साहनी के घर आया था। बुधवार को घर के कुछ लोग बाहर थे इसी दौरान घर में आग लग गयी।

आग लगने की सूचना जैसे ही गांव में फैली तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया तब तक दो झोपड़ी जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद देखा तो उसी में एक लड़का जला हुआ है तथा उसकी मौत हो गयी है। यह देख परिजन दहाड़े मारकर चिल्लाने लगे। घटना की सूचना आम होते ही लोगों का हुजूम चल पड़ा। मौके पर थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव पहुंचे जानकारी ली। खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय भी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाते हुए जो भी सरकारी सहायता है उसे दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम महात्मा सिंह तथा तहसीलदार सुमित सिंह ने अग्निपिड़ित का हाल जाना तथा लेखपाल से रिपोर्ट बनाने को कहा अहेतुक सहायता दिलवाने का भी आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से ग्राम सभा में विद्युत तारों को बदलवाने व सही कराने की मांग की। मां कविता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल होगया है उनको देख कर सभी की आंखें नम थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

Related Articles

Back to top button