adevertisment Adevertiisment banner

बलिया में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सुखपूरा क्षेत्र में हनुमान गंज गांव में दुष्कर्म और हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हनुमान गंज गांव निवासी दस वर्षीय बालक पवन दस अप्रैल को‌ लापता हो गया जिसका शव 12 अप्रैल को गांव में एक गड्ढे में पड़ा मिला था।

पोस्टमार्टम में बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के बाद गला घोटकर हत्या करने का तथ्य पुलिस के सामने आया जिसके बाद पुलिस ने 377, 302, 201 व 5 एम /6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक राजकरन‌ नैय्यर ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की छानबीन में यह तथ्य सामने आया कि पवन को उसका पड़ोसी संजीव कुमार पासवान बहला फुसलाकर कर अपने घर ले गया तथा उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। पवन इस घटना की सूचना किसी को न दे , इसलिए उसकी गला घोट कर हत्या कर दी ।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संजीव कुमार पासवान उर्फ बुआ को बसन्तपुर कूड़ा फैक्ट्री तिराहा के पास पुलिस मुठभेड़ में बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के दौरान संजीव घायल हो गया, जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button