adevertisment Adevertiisment banner

देवरिया न्यूज: खाना पकाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग, मां-बेटी की जलकर मौत

देवरिया। देवरिया जिले में मायल थाना क्षेत्र के करौता गांव में एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद अचानक आग लग जाने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को नीतू मधेशिया (35) अपनी बेटी रानी (12) के साथ खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गयी।

उन्‍होंने बताया कि दोनों खुद को बचाने के लिए कमरे की ओर भागीं, लेकिन इस बीच आग जल्द ही घर के अन्य हिस्सों में फैल गई और जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता वे बुरी तरह जल चुकी थीं।

थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मां-बेटी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर ले जाया गया, जहां से उन्हें महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी गयी। सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गयी।

Related Articles

Back to top button