adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर में जानलेवा बना कोरोना! वाराणसी में कोविड संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने और घटने का क्रम जारी है। मंगलवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों और आस-पास के लोगों की जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला एक वर्ष से मधुमेह सहित मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं। इनका इलाज वाराणसी के भाभा हास्पिटल में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि 15 अप्रैल को बुखार आने पर परिजनों ने उन्हें पैरासिटामॉल दिया। अगले दिन उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हुई। तो निजी चिकित्सक की सलाह पर परिवार के लोगों ने उन्हें दवा दी।

स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर अगले दिन उन्हें वाराणसी ले जाया गया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।18 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ होने पर वाराणसी में जांच कराई।  रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। एसीएमओ डा. एसके मिश्रा ने संक्रमित महिला की मौत की पुष्टि की। संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button