adevertisment Adevertiisment banner

फतेहपुर: धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, एसपी ने घटनास्थल पहुंच लिया जायजा

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बीती रात घर के बरामदे में सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी। युवक की हत्या की ख़बर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जहां निरीक्षण किया वहीं घटना के शीघ्र खुलासे के लिए टीमों को निर्देशित किया। पुलिस तीन चार संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुअँरपुर मजरे कूंधन गांव निवासी जसवंत यादव पुत्र स्वर्गीय रामलाल 35 वर्ष घर के बरामदे में सो रहा था। तभी हत्यारे आये और उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। हत्या की ख़बर लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मृतक के भाई शीलचंद्र ने बताया कि हम चार भाई है। जिसमें जसवंत चारों भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई अपने घर के बरामदे में सो रहा था। वह गेहूं की कतराई के लिए थ्रेशर में चला गया था। रात्रि लगभग बारह बजे सूचना मिली कि भाई की हत्या हो गयी है। वहां से वह आनन फानन भागकर घर आया और देखा भाई का हत्या युक्त शव पड़ा हुआ है।

जिसकी सूचना पुलिस को दिया हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए और जल्द ही हत्या के खुलासे की बात कही। वही अपर पुलिस अधिक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात कुंवरपुर (कूंधन का पुरवा) गांव के रहने वाले जसवंत यादव पुत्र स्वर्गीय राम लाल यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है।

मामले की जांच पड़ताल करने पर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। संदिग्ध अभियुक्तों को पूंछतांछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलाशा कर दिया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button